संवाददाता : सचिन जैन। Editor in chief

गैरतगंज। मध्यप्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट जनाब शेख अलीम मंगलवार को नगर आगमन हुआ।
जिनका स्वागत कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 12 स्थित शिव साईं ढाबा के सामने मोहम्मद उमर (ठेकेदार) के प्रतिष्ठान “माज ग्रेनाइट” पर ढोल नगाड़ों सहित आतिशबाजी के साथ किया गया।
कार्यक्रम में अल्प संख्यक मोर्चा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अदिल सिद्दकी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाडले भाई, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अरशद अंसारी, नेमी चंद रजक, राजकिशोर राजपूत, सुनील श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, मनोज पटेल, कामिल कुरैशी, मोहम्मद उमर (ठेकेदार) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर बखूबी निभाते हैं विपक्ष की भूमिका
कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद् उमर ठेकेदार कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं की श्रेणी में आते हैं।
आपको बता दें की मोहम्मद ठेकेदार क्षेत्र की जन समस्याओं के समाधान को लेकर सदैव प्रयासरत रहते हुए उनके पास समस्या लेकर जाने वाले आमजन की हरसंभव मदद् की जाती हैं।
क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए विपक्ष में ऐसे नेताओ की भूमिका सराहनीय हैं।
