संवाददाता : अवनीश शर्मा। गैरतगंज

गैरतगंज। मुख्य बस स्टैंड स्थित प्याऊ पर कल असामाजिक तत्वों द्वारा मटके तोड़े जाने की घटना के बाद नगर परिषद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुनः प्याऊ शुरू कर दी है।
नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन ने इस घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि प्याऊ जैसी जनसेवा व्यवस्था में गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
यदि ऐसे तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आए, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बस स्टैंड से गुजरने वाले राहगीरों ने नगर परिषद द्वारा प्याऊ को दोबारा व्यवस्थित और सुचारू रूप से चालू करने पर आभार व्यक्त किया।
नगर परिषद के सीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्याऊ पर अब एक कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी गई है। कर्मचारी सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक उपस्थित रहकर राहगीरों के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।
