संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

बरेली में श्री खेड़ापति माता समिति की आज बैठक रखी गई। जिसमें नवरात्रि की तैयारी, साज सज्जा ओर सार्वजनिक ज्वारे रखे जाने संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।
श्री खेड़ापति माता मंदिर में महाआरती का आयोजन किया जाता है, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं सुबह 4 बजे से जल चढ़ाने वाले की लम्बी लम्बी कतार लग जाती हैं।
समिति के सभी सदस्य गण उपस्थित होते हे और अपनी अपनी व्यवस्था संभाल लेते है।
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
बरेली में नवरात्रि के दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष मनीष मदरवंशी ने बताया पंचमी पर महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
भारी संख्या मे मां के भक्त आते है दर्शन करने
व्यवस्थाओं को लेकर समिति की बैठक में कोषाध्यक्ष बालमुकुंद राय , मोहन साहू , श्याम सिंह कोली, नरेंद्र राय , यतीश चौबे , सुरेन्द्र पटवा , शिवकुमार राय, पप्पू राजपूत , राजकुमार साहू , ओंकार सिंह धाकड़ , समिलित रहे ।
