संवाददाता : सचिन जैन । Editor in chief

गैरतगंज नगर परिषद् के पार्षद देवेंद्र पटेल (कस्वा पटेल) ने पवित्र रमजान माह के अवसर पर रोजा इफ्तार का आयोजन किया।
इस इफ्तार में नगर के सभी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया, कार्यक्रम का माहौल धार्मिक सौहार्द और भाईचारे से परिपूर्ण रहा।
इफ्तार से पूर्व सभी रोजेदारों ने मिलकर अल्लाह से दुआ की उन्होंने क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की कामना की, इसके बाद खजूर, फल, शरबत और अन्य व्यंजनों के साथ रोजा खोला गया इस आयोजन में छोटे-बड़े सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कस्वा पटेल ने कहा कि रमजान का महीना आपसी प्रेम, भाईचारा और सेवा का संदेश देता है साथ ही उन्होंने बताया कि इसी भावना को बढ़ावा देने के लिए यह रोजा इफ्तार आयोजित किया गया, ताकि नगर के लोग एक साथ बैठकर आपसी सौहार्द को मजबूत कर सकें, ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।
उपस्थित रोजेदारों और नगर के लोगो ने इस प्रयास की सराहना की, उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी मेलजोल और सद्भावना को बढ़ाते हैं।
आयोजन के दौरान नगर में रहा उत्साह और भाईचारे का माहौल
इस रोजा इफ्तार कार्यक्रम में मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष आसिफ कुरेशी सहित क्षेत्र के कई सम्मानित लोग और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे, सभी ने मिलकर इफ्तार किया और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी।
