संवाददाता : अशोक सोनी । बरेली

टीम पहल द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों एवं भोजनालय आने में असमर्थ निराश्रित, असहाय और जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए विशेष भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। इसके अतिरिक्त, 10 अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन निःशुल्क टिफिन सेवा के माध्यम से भी भोजन वितरण किया गया।
नोट : आप भी अपने पूर्वजों के पावन स्मृति में पितृपक्ष की श्राद्ध तिथि या अपने प्रियजनों के जन्मदिवस, वैवाहिक वर्षगांठ, पुण्यतिथि, जन्म जयंती या किसी भी विशेष अवसर को और भी अर्थपूर्ण बना सकते हैं। जरूरतमंदों को भोजन कराकर परोपकार और मानवता की सेवा करें।
🌿 टीम पहल आपके परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना करती है।
ईश्वर आपको और आपके परिवार को सदैव दीर्घायु, स्वस्थ, संपन्न और प्रसन्नचित्त रखें।
