संवाददाता : शुभम जैन भंडारी। गंजबासौदा

गंजबासौदा में भी गैस सिलेंडर की किल्लत
गंजबासौदा में इन दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गैस बुकिंग और शिकायत के लिए जारी किया गया टोल फ्री नंबर भी उपभोक्ताओं के लिए मजाक बनकर रह गया है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि कई बार फोन लगाने के बावजूद या तो नंबर लगातार व्यस्त बता रहा है या फिर कॉल लगते ही कट जा रहा है।
टोल फ्री नंबर पर नही लग रहा फोन
बीते तीन से चार दिनों से लोग लगातार कॉल कर रहे हैं लेकिन न तो उनकी शिकायत दर्ज हो पा रही है और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिल रहा है।
ऐसे में गरीब और सामान्य परिवारों को गैस सिलेंडर के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है लोगों का कहना है कि जब टोल फ्री नंबर ही काम नहीं करेगा तो आखिर वे अपनी समस्या किसे बताएँ?
एजेंसी का कहना है गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
एवं यदि किसी की बुकिंग ऑनलाइन हो भी रही है तो 10 दिन से ऊपर हो जाने पर भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है
वहीं इस मामले में बासौदा गैस एजेंसी संचालक प्रबल जैन का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है एजेंसी के पास गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
और सप्लाई भी की जा रही है लेकिन सर्वर और नेटवर्क की समस्या के चलते बुकिंग और कॉल में दिक्कत आ रही है।
आम नागरिकों की परेशानी कब होगी खत्म
जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अब बड़ा सवाल यह है कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या की ओर कब ध्यान देगा और उपभोक्ताओं को इस परेशानी से कब तक राहत मिलेगी फिलहाल उपभोक्ता खुद को ठगा और गुमराह महसूस कर रहे हैं
