संवाददाता : अशोक सोनी । बरेली

तेन्दुखेड़ा (जिला नरसिंहपुर) में किरार समाज समिति नरसिंहपुर द्वारा समाज सुधार की दिशा में सराहनीय कदम उठाते हुए होली के पश्चात “अनरय वालों” के गुलाल लगाने की परंपरा में समाज के निर्णय अनुसार सामूहिक गुलाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रक्षाबंधन के बाद जिन परिवारों में किसी प्रियजन का निधन हुआ है, उनके यहां गुलाल लगाने की परंपरा रही है, जिसमें आवश्यक सुधार करते हुए इसे सामूहिक रूप दिया गया। समाज ने इस निर्णय को सहर्ष स्वीकार किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात चौधरी , नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद आदरणीय दर्शन सिंह चौधरी , तेन्दुखेडा विधायक विश्वनाथ पटेल सिंह पूर्व विधायक भैयाराम पटेल , समिति के जिला अध्यक्ष बसंत खैरौनिया सहित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सहित हजारों समाजजन उपस्थित रहे, जो समाज की एकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है।
