संवाददाता : अवनीश शर्मा। गैरतगंज

उपभोक्ताओं से eKYC कराने का अनुरोध
देहगांव स्थित Indian Oil Corporation की इंडेन गैस एजेंसी ने उपभोक्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया है कि घरेलू 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की दूसरी रिफिल पिछली रिफिल की तारीख के 45 दिन बाद ही की जा सकेगी।
एजेंसी के अनुसार, गैस उपभोक्ताओं को अपना स्वयं का eKYC करवाना अनिवार्य है। eKYC की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही गैस सेवाओं से संबंधित सुविधाएँ सुचारु रूप से मिल सकेंगी।

एजेंसी ने यह भी बताया कि जब उपभोक्ता गैस सिलेंडर की बुकिंग करते हैं, तो उनके मोबाइल पर आने वाले मैसेज में डी ए सी कोड देना होगा उपभोक्ता के मैसेज में यह जानकारी भी दी जा रही है।
कि अगली बुकिंग किस तारीख को की जा सकती है। इसलिए उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे मैसेज में दी गई जानकारी पर ध्यान दें।
गैस एजेंसी का कहना हैं : पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
देहगांव इंडेन गैस एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि घरेलू सिलेंडर 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सही जानकारी के लिए एजेंसी से ही संपर्क करें।
eKYC कैसे कराएं:
नजदीकी इंडेन गैस एजेंसी पर जाएं
आधार कार्ड और गैस कनेक्शन नंबर साथ ले जाएं
एजेंसी पर बायोमेट्रिक या दस्तावेज़ सत्यापन के माध्यम से eKYC करवाएं
आप स्वयं भी ekyc कर सकते हे
एजेंसी ने सभी उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द eKYC कराने की अपील की है, ताकि गैस वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से जारी रह सके।
