संवाददाता : अशोक सोनी। बरेली

बरेली बाईपास के पूरे लगभग 6 किलोमीटर मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं तथा दो बड़े चौराहों पर हाई मास्क लाइट भी स्थापित की जाएगी ।
इससे रात्रि में होने वाले सड़क हादसों में कमी आएगी और मार्ग पर विचरण करने वाली गौ माता एवं अन्य मूक प्राणियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।
इस जनहितकारी कार्य के लिए प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से प्रयास करने वाले बरेली के शुभचिंतकों एवं
PMO, MPRDC, NHAI तथा राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल जी का हार्दिक आभार।
अब बरेली बाईपास रात्रि में और अधिक सुरक्षित एवं प्रकाशमान होगा।
