संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जमना सेन का कार्यकर्ताओं समर्थकों ने उत्साह के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
रायसेन नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया।
मुख्य कार्यक्रम जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ, जहाँ समर्थकों ने जमना सेन को लड्डुओं से तौला और ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की।
इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जमना सेन की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी।
जमना सेन ने भी अपनी इस जिम्मेदारी के लिए वरिष्ठ नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया।
