संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

कार्यक्रम में सहभागिता कर सिविल सेवा परीक्षा में चयनित प्रदेश के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों से आत्मीय संवाद किया तथा उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘मध्यप्रदेश की प्रतिभाओं का परचम’ पुस्तक का विमोचन करते हुए युवाओं की उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की।
कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों की प्रेरक सफलता का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसने उपस्थित युवाओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री इंदर सिंह परमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी गरिमामय रूप से उपस्थित रहे।
