शक्कर सिंचाई परियोजना एवं चिंकी–बोरास– सिंचाई परियोजना को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।
संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

बैठक में परियोजनाओं की वर्तमान प्रगति, कार्यों की गति तथा क्षेत्र के किसानों को शीघ्र सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हों, ताकि क्षेत्र के किसानों को जल्द से जल्द सिंचाई का लाभ मिल सके।
सांसद जी ने कहा कि इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के किसानों को पर्याप्त जल उपलब्ध होगा, जिससे कृषि को नई मजबूती मिलेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी।
किसानों की समृद्धि और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास ही हमारा संकल्प है।
