संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

माननीय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने ‘नव संवत्सर-2083’ के पावन अवसर पर उदयपुरा में आयोजित ‘विक्रमोत्सव-2026’ कोटि सूर्योपासना कार्यक्रम को संबोधित किया।
उपस्थित नागरिकजनों को चैत्र नवरात्र, हिन्दू नववर्ष, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की सभी को शुभकामनाएँ दीं।
यह पर्व हमें भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा और उज्ज्वल भविष्य की प्रेरणा देता है।
आज पूरे मध्यप्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी की मंशानुरूप ‘विक्रमोत्सव’ अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।
यह हमारी संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान के सम्मान का पर्व है, जो हमारे गौरवशाली इतिहास से हमें जोड़ता है।
