संवाददाता : अंकित कुशवाहा। मंडीदीप

शहर वासियों ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश।
मंडीदीप। शहर की सबसे पुरानी एवं सबसे बड़ी जामा मस्जिद में कमेटी द्वारा रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुस्लिम नेता बिट्टू पठान ने बताया कि मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ रोज़ा खोला।
साथ ही सभी समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया, जिससे आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला।

सभी समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
इफ्तार कार्यक्रम में नगर के गणमान्य उपस्थित रहे, जिनमें वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र जैन, डॉ. अशोक सोनी, सुधीर अग्रवाल, कांग्रेस नेता दीपेश मीणा, दशरथ मीणा, कैलाश अहिरवार, राजू मेहर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाल, हिंदू उत्सव समिति के सचिव अशोक भार्गव, भाजपा नेता विशाल मारन शहर के प्रमुख लोग शामिल रहे।
इसके अलावा मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष मो. सोहेल खान, असलम पठान, मंडी मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष मो. अल्ताफ खान, हाजी अब्दुल खान, नौसाद पठान, नयापुरा के गुड्डू रमजान, पूर्व पार्षद शाहिद मामू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अख्तर अली, हबीब खान, सद्दाम खान, इमरान खान, सैयद अहमद अली, सलमान खान, नसीम मंडी, शाहिल खान, आशु खान, आमिर खान, शुवूर अली सहित बड़ी संख्या में समाज के युवा मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सभी ने मिलकर रोज़ा इफ्तार किया और आपसी एकता, प्रेम एवं भाईचारे का संदेश दिया।
