संवाददाता : अंकित कुशवाह। मंडीदीप

भोपाल : विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल भोपाल विभाग ने श्रीहनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे वीर बजरंगी गदा यात्रा का आयोजन किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक़्ता के रूप में बजरंगदल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत जी शामिल हुए
राष्ट्रीय संयोजक जी ने कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह समुद्र भी हनुमान जी महाराज को पार करने से रोक नही पाया।

हम सब बजरंगबली को मानने बाले लोग है, उसी प्रकार जिहादी ताकतें भी बजरंगदल को आगे बढ़ने से नही रोक सकती,जिस प्रकार बजरंगबली अपने हाथ में मुगदर रखते है।
उसी प्रकार जिस दिन हिन्दू युवाओं ने हाथ में मुगदर -दंड थाम लिया उस दिन लवजिहाद, धर्मान्तरण जैसी घटनाये रुक जाएगी।
बजरंगदल हनुमान जन्मोत्सव पर देशभर के अंदर अखाड़े चलाकर समाज के बीच में प्रदर्शन कर रहा है, ओर समाज को भरोसा दिला रहा है कि जबतक बजरंगदल है, तबतक हमसब सुरक्षित है…
प्रान्त संयोजक अवधेश तिवारी रहे उपस्थित
प्रान्त संयोजक अवधेश तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज, गुरु गोविन्द सिंह जैसे महापुरुषों का उदहारण देतें हुए धर्म की रक्षा करने का आवाहन किया।
उन्होंने कहा कि देश में पनप रही जिहादी शक्तियों से निपटने के लिए हमें एकजुट होना पड़ेगा यह गर्जना का काल है
यात्रा का सुभारम्भ विश्व हिन्दू परिषद मध्यभारत प्रान्त कार्यलय से हुआ, जो फूटा मकवरा, गणेश मंदिर, जेपी नगर, डीआईजी बंगला, काजी केम्प, सिंधी कॉलोनी, कबाड़खना होती हुई बापस विहिप प्रान्त कार्यलय पर समापन हुई
यात्रा में श्रीराम जी, हनुमान जी महाराज की मनमोहक प्रतिमा सहित अखाड़े, बड़े बड़े भगवा ध्वज सम्मिलित हुए,21फिट का गदा व श्रीसीताराम अखाडा रामगंज सोहागपुर आकर्षण का केंद्र रहा
यात्रा में मुख्य रूप से बजरंगदल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत, छेत्रिय संयोजक विश्ववर्धन भट्ट,विहिप मध्यभारत प्रान्त संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह चौहान,विहिप मध्यभारत प्रान्त अध्यक्ष किशनलाल शर्मा,विहिप प्रान्त सह मंत्री जितेंद्र चौहान
प्रान्त संयोजक अवधेश तिवारी, प्रान्त सह संयोजक लोकेन्द्र मालवीय,महंत पुरुसोत्तम गिरी महाराज,भोपाल विभाग मंत्री जीवन शर्मा, विभाग सह मंत्री हरिओम शर्मा, बजरंगदल भोपाल विभाग संयोजक अभिजीत सिंह राजपूत सहित प्रान्त, विभाग, जिले, प्रखंडो के हजारों की संख्या में बजरंगदल पदाधिकारी कार्यकर्त्ता व हिन्दू युवा उपस्थित रहे
