संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी बरेली कुँवर सिंह मुकाती के नेतृत्व में।
उदयपुरा पुलिस द्वारा पूर्व में उजागर किए गए हत्या प्रकरण में फरार चल रहे चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.03.2026 को पुरानी रंजिश के चलते रविन्द्र रघुवंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
जिसमें पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था तथा एक आरोपी फरार चल रहा था।
फरार आरोपी रामस्वरूप रघुवंशी निवासी ग्राम कुचबाड़ा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
आरोपी की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया एवं संभावित स्थानों, आसपास के ग्रामों तथा आरोपी के रिश्तेदारों के यहां लगातार दबिश दी गई, किन्तु आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका।
दिनांक 31.03.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने घर परिवार से मिलने आया है तथा कहीं दूर जाने की फिराक में है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
सराहनीय भूमिका
आरोपी की गिरफ्तारी में उदयपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक जयवंत सिंह काकोड़िया एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
