संवाददाता : अशोक सोनी। बरेली

जमकर थिरके फगुआ खूब उड़ा अबीर गुलाल
नगर में रंग पंचमी के पावन पर्व पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में विशाल चल समारोह निकाला गया।
जो सुबह 10:00 बजे नगर के बाद बाजार से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए रामलीला मैदान पहुंच। बता दे की नगर में रंगपंचमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।
इस दौरान नगर की सड़कें के रंग बिरंगी देखी गई युवाओं ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया गयाहिंदू उत्सव समिति के द्वारा निकाले जाने वाले इस जुलूस में टैंकरों से हुरियारों के ऊपर रंग उड़ेला गया।
वहीं युवा डीजे की धुन पर थिरकते देखे गए। लोगो ने एक दूसरे को तिलक लगाया गले मिलकर माफी मांगते हुए बड़ों से आशीर्वाद छोटो से प्यार मांगा।
इस दौरान हिंदू उत्सव समिति सहित नगर व्यापार महासंघ नगर परिषद अमला और नगर के धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं जुलूस में मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर त्योहार के दौरान नगर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस और राजस्व विभाग चप्पा चप्पा पर देखा गया।
