संवाददाता : रितिक जैन। बाड़ी

रायसेन जिला अध्यक्ष के सफल कार्यकाल के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी, साधना न्यूज़ में रिपोर्टर के रूप में भी सक्रिय
बाड़ी : अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से सक्रिय एवं निर्भीक पत्रकार रितिक जैन को भोपाल संभाग का संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इससे पूर्व वे रायसेन जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में वे साधना न्यूज़ में रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और क्षेत्र की प्रमुख खबरों को मजबूती से सामने ला रहे हैं।
रायसेन जिला अध्यक्ष रहते हुए रितिक जैन ने पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा प्रशासन तक प्रभावी तरीके से अपनी बात पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उनके नेतृत्व में संगठन को नई पहचान और मजबूती मिली, जिससे पत्रकारों में एकजुटता और सक्रियता बढ़ी।
उनकी इसी कार्यशैली, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए समिति ने उन्हें पदोन्नत कर भोपाल संभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति उनके अब तक के उत्कृष्ट कार्यों का परिणाम मानी जा रही है।
संभागीय अध्यक्ष के रूप में अब रितिक जैन भोपाल संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों में संगठन विस्तार, पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं जनहित के मुद्दों को और अधिक मजबूती के साथ उठाएंगे।
उनकी इस नियुक्ति पर पत्रकार जगत, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और साहस के साथ करेंगे।
