संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

जिले में शनिवार एवं रविवार को हुई असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर सोनिया मीना ने समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारियों (एसडीएम) को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि सभी एसडीएम अपने-अपने अनुविभाग क्षेत्रों में शीघ्रता से सर्वे कार्य प्रारंभ कर ओलावृष्टि एवं वर्षा से हुई फसल क्षति तथा अन्य प्रकार के नुकसान का विस्तृत आंकलन करें।
उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा वास्तविक स्थिति का सटीक आकलन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी एसडीएम इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर संपादित करते हुए निर्धारित समय सीमा में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
ताकि प्रभावित किसानों एवं नागरिकों को शासन की ओर से आवश्यक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जा सके।
