संवाददाता: अंकित कुशवाहा। मंडीदीप

दिखा गंगा-जमुनी तहज़ीब का नज़ारा।
मंडीदीप। सतलापुर थाना परिसर के पीछे स्थित नई ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज़ शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में अदा की गई।
मुस्लिम समाज के अध्यक्ष मो. सोहेल खान ने बताया कि सुबह 6 बजे से ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह परिसर में जुटने लगे थे।
नमाज़ के दौरान लोगों ने देश और समाज में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।

नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह परिसर के बाहर नगर के हिंदू समाज के वरिष्ठ जनों एवं अधिकारियों ने भी मुस्लिम समाज के लोगों से गले मिलकर बधाई दी और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। वहीं नगर पालिका द्वारा पूर्व से ही साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।
मुस्लिम नेता बिट्टू पठान ने बताया कि इसके अलावा ईदगाह मस्जिद एवं मोहम्मदी मस्जिद में भी ईद की नमाज़ अदा की गई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। ईद के मौके पर पूरे शहर में खुशी, उत्साह और सौहार्द का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर हिंदू समाज से कांग्रेस नेता दीपेश मारण, राकेश मालवीय, दशरथ मीणा, राजू मेहर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनूप पाल, मनीष मालवीय सहित मुस्लिम समाज के प्रमुख असलम पठान, मंडी अब्दुल भाई, नौशाद पटेल, मुनव्वर पटेल, पूर्व पार्षद शाहिद मामू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अख्तर अली, इमरान पठान, नयापुरा के डब्लू भाई, हाफिज मो. यूसुफ, इकबाल अली, पत्रकार अश्शु खान, गुड्डू रमजान सहित एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव, एसडीओपी शीला सुराणा, तहसीलदार हेमंत शर्मा, सतलापुर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी, मंडीदीप थाना प्रभारी रंजीत सराठे सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
