संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

जगह-जगह पुलिस के प्वाइंट, कप्तान की मजबूत व्यवस्था से कहीं नहीं हुआ लड़ाई-झगड़ा
नर्मदापुरम। होली का त्योहार अक्सर शोर-शराबे और छोटी-मोटी कहासुनी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार नर्मदापुरम जिले में तस्वीर कुछ अलग ही दिखाई दी। पूरे जिले में रंग-गुलाल उड़ता रहा, लोग हंसी-खुशी त्योहार मनाते रहे, लेकिन कहीं से भी किसी बड़े झगड़े या विवाद की खबर सामने नहीं आई।

इसके पीछे सबसे बड़ी वजह रही जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस. थोटा (आईपीएस) की मजबूत और समझदारी भरी व्यवस्था। होली से पहले ही कप्तान ने पूरे जिले की नब्ज पकड़ ली थी। शहर हो या गांव, चौराहा हो या बाजार हर जगह पुलिस के प्वाइंट लगाए गए और जवानों को सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी हालत में माहौल खराब नहीं होने देना है।
गांव के लोगों का कहना है_
इस बार पुलिस पहले से ही चौकन्नी बैठी थी। गांव के चौपाल से लेकर शहर के बड़े बाजार तक पुलिस की गाड़ियां लगातार घूमती रहीं। जवान हर समय मुस्तैद नजर आए। यही वजह रही कि किसी की हिम्मत ही नहीं हुई कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे।
कई बुजुर्ग भी कहते सुने गए_
भैया, इस बार तो पुलिस ने त्योहार से पहले ही सब इंतजाम कर लिए थे, इसलिए होली मजे से निकल गई और कहीं भी बवाल नहीं हुआ।
कप्तान साई कृष्णा एस. थोटा के निर्देशन में पूरी पुलिस टीम ने जिस जिम्मेदारी और गंभीरता से काम किया, उसी का नतीजा रहा कि नर्मदापुरम जिले में होली पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
