संवाददाता : अशोक सोनी। बरेली

पिपरिया- पिपरिया कन्या शाला के पीछे स्थित किरार-धाकड़ भवन में अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा जिला नर्मदापुरम द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं और युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

भगवान बलराम के पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया।
इस अवसर पर समाजजनों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने दी महिला दिवस और रंग पंचमी की शुभकामनाएं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उपस्थित सभी मातृशक्ति एवं समाजजनों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द और समाज की एकजुटता को सुदृढ़ करने का माध्यम बनते हैं।
सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित, बड़ी संख्या में रही सहभागिता
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिला एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का सफल संचालन नीतिराज सिंह पटेल ने किया।
