संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

कन्या पूजन कर मनाया गया स्पेशल संडे
नगर के खेड़ापति माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार, 5 अप्रैल को कन्यापूजन एवं कन्याभोज का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ हुआ, जो देर शाम तक निरंतर चलता रहा।
मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा पधारी कन्याओं के चरण धोकर श्रद्धा पूर्वक पूजन किया गया एवं चरणामृत ग्रहण कर आशीर्वाद लिया।
इसके पश्चात कन्याओं को हलवा, पूरी एवं खीर का प्रसाद ग्रहण कराया गया।
इस पावन अवसर पर मंदिर के सभी सदस्यों ने पूरे भक्ति भाव से कन्याओं की सेवा एवं पूजन किया।
कार्यक्रम के उपरांत दैनिक संध्या आरती संपन्न होने के बाद सभी सदस्य अपने-अपने घरों को प्रस्थान किए।
