संवाददाता: सचिन जैन। Editor in chief

सरपंच-सचिव की अनदेखी से लाखों की संपत्ति बेकार, गांव में सफाई व्यवस्था ठप
गैरतगंज:- एक ओर जहां देश ओर प्रदेश में मिल कर डबल इंजन की सरकार चल रही है जो प्रत्येक जनसभा में जन प्रतिनिधियों द्वारा आमजन को मंचासीन जनप्रतिनिधियों द्वारा जोर लगा कर सुनाया जाता हे।
लेकिन वास्तविकता जनपद पंचायत गैरतगंज के ग्राम पंचायत गढ़ी में अलग नजर आ रही हे यहां स्वच्छता अभियान पूरी तरह से प्रभावित नजर आ रहा है।

ग्राम पंचायत में कचरा संग्रहण के लिए उपलब्ध कराए गए वाहन लंबे समय से उपयोग में नहीं लाए जा रहे हैं, जिसके चलते वे पंचायत परिसर में खड़े-खड़े ही कंडम स्थिति में पहुंच रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, स्वच्छता के लिए सरकार द्वारा दिए गए संसाधनों का सही उपयोग नहीं किया जा रहा है। कचरा वाहन निष्क्रिय पड़े होने से गांव में नियमित सफाई नहीं हो पा रही, जिससे गंदगी बढ़ती जा रही है।
ग्राम पंचायत गढ़ी में खड़े कचरा वाहन, जो लंबे समय से उपयोग न होने के कारण खराब हो रहे हैं।
मुख्य बिंदु:-
कचरा वाहन पंचायत में ही खड़े-खड़े खराब हो रहे
नियमित कचरा संग्रहण व्यवस्था बंद
ग्रामीणों में नाराजगी
जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी
ग्रामीणों की मांग:-
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कचरा वाहनों को चालू कर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।
