संवाददाता : अवनीश शर्मा। गैरतगंज

रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर आज अनुविभागीय अधिकारी अंकित जैन एवं तहसीलदार नरेश राजपूत थाना प्रभारी डीपी लोहिया के द्वारा गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया
देवनगर। एसडीएम महोदय द्वारा आज इंडियन ऑयल के गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर की जांच की और सिलेंडरों की उपलब्धता का जायजा लिया।

एसडीएम ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में घरेलू गैस का पर्याप्त भंडारण मौजूद है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।
तो वही तहसीलदार नरेश राजपूत और थाना प्रभारी डीपी लोहिया ने संयुक्त रूप से हरदौट गैस गोदाम का निरीक्षण किया, प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे गैस की कमी के संबंध में फैल रही भ्रामक अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें।
एसडीएम ने कड़े लहजे में चेतावनी दी कि यदि कोई भी वितरक कालाबाजारी या निर्धारित दर से अधिक वसूली करते पाया गया, तो उसका लाइसेंस निरस्त कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की टीम बाजार पर निरंतर नजर बनाए हुए है।
