संवाददाता: उवेश खान। सिलवानी

रायसेन जिले के सिलवानी–गैरतगंज सड़क मार्ग पर स्थित जमुनिया घाटी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
भोपाल से सिलवानी की ओर पर्चून का सामान लेकर आ रही एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
बताया जा रहा है कि जमुनिया घाटी के पास वाहन का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप पलट गई।
हादसे के बाद वाहन में भरा पर्चून का सामान सड़क पर बिखर गया और पिकअप को भारी नुकसान हुआ।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
