संवाददाता : उवेश खान। सिलवानी

सिलवानी। आगामी त्योहारों को देखते हुए रायसेन पुलिस सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रख रही है।
फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट पर नजर रखी जा रही है।

सिलवानी थाना प्रभारी पूनम सविता ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं।
सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, आपत्तिजनक या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट साझा न करें।
उन्होंने चेतावनी दी है कि फेक न्यूज या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
