सचिन जैन : व्यूरो रिपोर्ट । रायसेन

गैरतगंज: नगर के शांत माहौल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिन दहाड़े शातिर महिलाओं के एक गिरोह ने रानू ज्वेलर्स के संचालक की आंखों में धूल झोंककर 40 लाख रुपए मूल्य का करीब 250 ग्राम सोना पार कर दिया।

पूरी घटना हुई दुकान के सीसीटीवी कैमरों में कैद
शनिवार की सुबह 11:30 बजे चार महिलाएं अलग-अलग समय पर रानू ज्वेलर्स पहुंचीं। उन्होंने खुद को खरीदार बताया और दुकानदार रानू सोनी से सोने-चांदी के आभूषण दिखाने को कहा। महिलाएं लगातार अलग-अलग डिजाइन देखने की मांग करती रहीं ताकि दुकानदार का ध्यान बंटा रहे।
गिरोह ने न केवल गहने देखे, बल्कि कुछ आभूषण खरीदे भीऔर उनकी पूरी राशि का भुगतान किया ताकि दुकानदार को कोई शक न हो। इसी बीच मौका पाकर एक महिला ने सोने के आभूषणों से भरा डिब्बा चुपके से अपनी साड़ी में छिपा लिया।
महिलाएं खरीदारी पूरी करने का बहाना बनाकर दुकान से निकल गईं। जब दुकानदार ने सामान समेटना शुरू किया, तो गहनों का एक डिब्बा गायब मिला। घबराए संचालक ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें महिलाएं बड़ी ही चालाकी से डिब्बा चुराते हुए नजर आईं।
हालांकि, जब तक दुकानदारबाहर भागकर उन्हें ढूंढने निकला, महिलाएं बाजार की भीड़ का फायदा उठाकर गायब हो चुकी थीं। 40 लाख रुपये का सोना चोरी होने से पीड़ित पर कर्ज का बड़ा पहाड़ टूट पड़ा है।
पीड़ित दुकानदार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब
घटना के बाद से संचालक रानू सोनी की हालत बेहद खराब है। बताया जा रहा है कि रानू की आर्थिक स्थिति पहले से ही ठीक नहीं थी और 40 लाख रुपये का सोना चोरी होने से पीड़ित पर कर्ज का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी सोनाली गुप्ता और थाना प्रभारी डीपी लोहिया पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम जुटीं जाँच में
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी सोनाली गुप्ता और थाना प्रभारी डीपी लोहिया पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना किया तथा अज्ञात महिलाओं की तलाशी शुरू कर दी। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
