संवाददाता : शुभम जैन भंडारी। गंजबासौदा

परिजनों ने किया चक्का जाम
मृतक मुकेश अहिरवार ने वीडियो वायरल कर नगर पालिका के दो कर्मचारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
मौत के बाद गुस्साए लोगों ने गिरफ्तारी की मांग की,घटना के दूसरे दिन मौत पर बवाल मचा! पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।
शहर के जयस्तम्भ चौक पर लगभग 3 घंटे से चल रहा है चक्का जाम मृतक मुकेश अहिरवार ने वीडियो वायरल कर दो नगर पालिका के कर्मचारी पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप।
नगर पालिका में पदस्थ दमकल सहायक चालक मुकेश अहिरवार ने नगर पालिका के दो कर्मचारी से प्रताड़ित होकर गुरुवार दोपहर सल्फास की गोली खाली।
नगर पालिका के दो कर्मचारियों पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई मौत से पहले मृतक मुकेश अहिरवार ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो बनाकर नगर पालिका के दो कर्मचारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए अपने आप को मौत के हवाले कर दिया मृतक वीडियो में कह रहा है।
कि इन दोनों ने इतना प्रताड़ित किया है कि मुझे यह कदम उठाना पड़ रहा है फायर ब्रिगेड के चालक मुकेश अहिरवार की मौत से शहर भर में गुस्सा फूट पड़ा है।
समाज और स्थानीय लोगों ने जय स्तंभ चौक पर शब रखकर दो कर्मचारियों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे और चक्का जाम कर दिया।
चक्का जाम की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी संजय बेदिया और देहात थाना प्रभारी मनोज दुबे अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई जहां गुस्साई भीड़ को समझाने की कोशिश की गई।
लेकिन परिजन और लोग गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे बता दे की नगर पालिका के दमकल चालक मुकेश अहिरवार कई सालों से पदस्थ हैं।
इन्होंने एक वीडियो वायरल कर नगर पालिका के दो कर्मचारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा दिया और सल्फास खाली जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई!
