संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

बरेली में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार को एक विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शहर के विभिन्न हिस्सों से शुरू होकर मुख्य मार्गों से गुजरती हुई इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

शोभायात्रा में भगवान हनुमान की सजी-धजी झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र भालू का रूप अलग रहा भक्तों ने “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के उद्घोष के साथ पूरे शहर को गुंजायमान कर दिया।
जगह जगह स्वागत किया गया , जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे।
श्रद्धालुओं के लिए जलपान और प्रसाद वितरण की भी व्यापक व्यवस्था की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया।
हनुमान जन्मोत्सव के इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन और भंडारों का आयोजन भी किया गया। पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहा और लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की।
