संवाददाता : शानू रायकवार। बेगमगंज

बेगमगंज : भारतीय किसान संघ की बैनर ताले आज किसानों द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम विज्ञापन एसडीएम सौरभ मिश्रा को देकर मुख्यमंत्री से मांग की है।
किसान संघ की प्रमुख मांगे_
शासन की घोषणा के अनुसार गेहूं की सरकारी खरीदी ₹2700 प्रति कुंतल की जाए।
सरकारी खरीदी में सर्वेक्षक मनमानी करते हैं उनकी शिकायत होने के ऊपर तत्काल कार्रवाई की जाए।
गेहूं की सरकारी खरीदी शीघ्र 20 मार्च तक शुरू की जाए , जिला सहकारी बैंक रायसेन को यूपीआई से जोड़ा जाए, बेगमगंज कृषि मंडी में शैडो के पास पेयजल की व्यवस्था की जाए एवं कृषि उपज मंडी के चुनाव सीघ्र कराए जाएं ।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से संघ के जिला प्रतिनिधि अजय शर्मा , महेंद्र रघुवंशी , अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद लोधी , राजेश शर्मा , दिनेश शर्मा , धर्मेंद्र गौर , अंशुल शर्मा ,जसवंत सिंह पटेल , संतोष पटेल , संतोष गिरी , भरत पटेल इत्यादि सहित अनर्कों किसान मौजूद थे।
