संवाददाता : समुंदर सिंह कुशवाह। विदिशा

- 50 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या
- शव को नेशनल हाईवे के निर्माणाधीन पुल पर फेंका
- घटना स्थल पर एसपी, एएसपी और fsl टीम पहुंची
- मृतक महिला का नाम संगीता राजपूत निवासी शमशाबाद
- पुलिस आरोपी और हत्या के कारणों की जांच में जुटी
- करारिया थाना क्षेत्र का मामला

विदिशा में 50 वर्षीय महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई….हत्या के बाद आरोपी महिला का शव नेशनल हाईवे के निर्माणाधीन ब्रिज के ऊपर फेंक कर मौके से फरार हो गए।
घटनाक्रम गुरुवार रात का है।जानकारी लगते ही घटनास्थल पर एसपी, एएसपी, खामखेड़ा, करारिया और कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और डॉग स्कॉट की मदद से आरोपियों की तलाश करना शुरू कर दी। महिला सविता राजपूत शमशाबाद की रहने वाली है।
जो विदिशा के ग्राम कोटरा में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी।हत्या की सूचना परिजनों को दी गई और मृत महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंदेशा है कि महिला के साथ बलात्कार भी हुआ है ।फिलहाल इस मामले में एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही इसकी पुष्टि होगी।
