संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

हनुमान जयंती पर हुआ विशाल भजन संध्या का आयोजन
नगर के श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर दालमिल कॉलोनी द्वारा श्री हनुमान प्रकट उत्सव के उपलक्ष में हनुमान जन्मोत्सव भजन संध्या का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति सुप्रसिद्ध भजन गायिका सलोनी आचार्य एवं प्रसिद्ध भजन गायक प्रीतम केवट बाड़ी शुभांशु श्रीवास्तव बरेली एवं अमित साहू बरेली द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई।

श्री हनुमान जी महाराज की महाआरती से शुभारम्भ हुआ कार्यक्रम देर रात तक चला कार्यक्रम मे जहाँ शुभांशु श्रीवास्तव ने जमकर तालियां बटोरी।
वही गायक प्रीतम केवट और गायक अमित साहू का जादू देर रात तक चला जहाँ कलाकारों ने दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया
गायिका सलोनी के भजन वो तो राम नाम मतवाला है मां अंजनी का लाला है ने दर्शकों मे ऊर्जा का संचार किया दर्शकों ने जमकर आनंद लिया भजन संध्या का और अंत तक झूमते रहे
पूरा पंडाल जय श्री राम जय हनुमान के जयकारों से गूँजता रहा । भजन संध्या मे क्षेत्र के चुनिंदा कलाकारों द्वारा अपनी कला की प्रस्तुति दीं गई।
जिनमे ढोलक पर राकेश गुप्ता थे वही ऑर्गन पर साथ दें रहे थे यशवंत लोधी अक्टूपैड पर जहाँ सत्यम चौरसिया का जादू चला वही बेंजो पर संगत दें रहे थे।
सुरेन्द्र विश्वकर्मा और उभरते हुए सितारे राजीव तूफानी के ढ़ोल ने तो कमाल ही कर दिया ।
कार्यक्रम मे विशेष सहयोग श्री सिद्धि विनायक इवेंट एण्ड केटरिंग के संचालक राजा धाकड़ का एवं एस के साउंड एण्ड इवेंट के संचालक सीताराम प्रजापति के साथ समस्त समिति एवं मोहल्लाबासीयों का रहा
