संवाददाता : उवेश खान। सिलवानी

रायसेन जिले के सिलवानी क्षेत्र में कलेक्टर के आदेशों की अनदेखी का मामला सामने आया है।
बोरवेल पर प्रतिबंध के बावजूद ग्राम चुन्हैटिया में अवैध खुदाई जारी थी।सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पटवारी की संयुक्त टीम ने एक बोरवेल मशीन जब्त की। बताया जा रहा है कि जब्त मशीन राघवेंद्र रघुवंशी की है।
गौरतलब है कि कलेक्टर द्वारा 30 जून तक सभी बोरवेल मशीनों के संचालन पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद क्षेत्र में अवैध बोरिंग का काम जारी रहने से प्रशासनिक सख्ती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद लगातार हो रही अवैध खुदाई से नियमों के पालन पर संदेह उत्पन्न हो रहा है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बोरिंग पर प्रभावी रोक लग पाती है या नहीं।
