संवाददाता : उवेश खान। सिलवानी

रायसेन जिले के सिलवानी क्षेत्र में कलेक्टर के आदेशों की खुलेआम अनदेखी सामने आई है, यहां बोरवेल पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध खुदाई जारी है।
मामला ग्राम चुन्हैटिया का है, जहां प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक बोरवेल मशीन जब्त की है।
तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पटवारी की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, बताया जा रहा है कि जब्त मशीन राघवेंद्र रघुवंशी की है।
गौरतलब है कि कलेक्टर द्वारा 30 जून तक सभी बोरवेल मशीनों पर रोक लगाई गई है, इसके बावजूद क्षेत्र में अवैध बोरिंग का काम तेजी से जारी है।
अब सवाल यह है कि क्या इस कार्रवाई के बाद अवैध बोरिंग पर रोक लगेगी या यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।
क्या प्रशासनिक आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित हैं ? बोरवेल मशीन मालिकों को प्रशासन का डर क्यों नहीं है ? क्या स्थानीय स्तर पर मिलीभगत से हो रहा है अवैध काम ?
