संवाददाता : सचिन जैन। Editor in chief

रायसेन किले में तोप चलाकर बनाई रील, ईरान के समर्थन में लगाए नारे
मध्य प्रदेश के रायसेन से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा था। जिसमें ईरान के समर्थन में नारे लगाए जा रहे थे।
रायसेन : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की चर्चाएं हर जगह हो रही हैं।
लेकिन रायसेन में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसपर प्रशासन, मानव अधिकार आयोग के सदस्यों सहित हिंदु संगठनों ने आपत्ति उठाई थी।
ऐतिहासिक किले की प्राचीर से रोजा इफ्तारी के समय का संकेत देने के लिए तोप चलाने पहुंचे खुद युवाओं ने ईरान के समर्थन में नारेबाजी करते हुए वीडियो बनाया, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।
वीडियो में कुछ युवक तोप दागते हुए नारे लगाते और ईरान का साथ देने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उठाए सवाल
वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाए।
उन्होंने लिखा कि मध्यप्रदेश के रायसेन में पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किले की सफील से आवासीय बस्ती के ऊपर देसी अवैध तोप चलाकर जनजीवन को खतरे में डाल रहे यह शोहदे ईरान और रमजान के नाम पर भय फैला रहे हैं।
प्रियांक कानूनगो बोले- भेजेंगे नोटिस
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने कहा कि यहीं स्थित महादेव के मंदिर में हिंदुओं को दर्शन करने से बड़ी मुस्तैदी से रोकने वाले आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया तथा स्थानीय प्रशासन के अफसरों को उतनी ही तत्परता के साथ इन पर अवैध हथियार बनाने,
गोला बारूद चलाने, दहशत फैलाने, नागरिकों के जीवन को खतरे में डालने और पुरातत्व धरोहर को नुकसान पहुंचाने के लिए मुकदमा बना लेना चाहिए।
बाकी हम तो कार्रवाई के लिए नोटिस भेज ही रहे हैं, तब अफसरों को कर्तव्य पालन ना करने का हिसाब भी देना होगा।
नौकरी सरकार की है और नियम भी सरकार के हैं, इसलिए पालन करवाना होगा।
टीआई के पास भी पहुंचा वीडियो
रायसेन तहसीलदार भरत मांडरे ने कहा कि वीडियो की जानकारी मिली है। थाना कोतवाली पुलिस को उक्त वीडियो दे दिया है।
वो इसकी जांच करेंगे। इस मामले में जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी, की जाएगी।
प्रशासन ने तत्काल कार्यवाही करते हुए भेजा जेल
सोशल मीडिया पर ‘हीरो’ बनने निकले थे, पुलिस ने ‘जीरो’ बनाकर जेल भेजा!
ईरान के समर्थन में नारेबाजी और आपत्तिजनक वीडियो बनाना पड़ा महंगा।
जी हाँ देश की सांप्रदायिक सोहर्द बिगाड़ने वाले इन रीलबाजो को रायसेन पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए धर दबोचा।
जिसके बाद उक्त आरोपियों को पैदल जुलूस निकालते हुए न्यायलय मे पेश कर जेल भेज दिया गया हैं।
