संवाददाता : अशोक सोनी। बरेली

रायसेन: सभी आमजनों को सूचित किया जाता है कि पेट्रोलियम पदार्थ जैसे- डीजल, पेट्रोल, एलपीजी की आपूर्ति को लेकर विभिन्न माध्यमों से जो अफवाह एवं भ्रमित जानकारी प्राप्त हो रही है ऐसी सभी तरह की जानकारियों से बचे।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी की आपूर्ति के संबंध में ऑयल कंपनियों से जानकारी प्राप्त की गयी। ऑयल कंपनी द्वारा अवगत कराया गया है, कि डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है एवं नयमित आपूर्ति जारी है।
किसी भी तरह की कोई कमी या आपात की स्थिति निर्मित नहीं है। अतः डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी उपयोगकर्ता ग्राहकों से अपील की जाती है कि अनावश्यक डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी का स्टॉक न रखे वर्तमान में जरूरत एवं खपत अनुसार ही क्रय करें।
जिले में डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी की सप्लाई निर्बाध जारी है।
