संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

जिला रायसेन में अवैध गतिविधियों एवं नशीले पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा सख्त निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी औबेदुल्लागंज शीला सुराणा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौहरगंज उप निरीक्षक विनोद परमार एवं उनकी टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए।
अवैध गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण :-
दिनांक 07.04.2026 को दोपहर के समय पुलिस को औबेदुल्लागंज–गौहरगंज हाईवे पर चार युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखाई दिये।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को मौके पर पकड़ा गया, जिनके कब्जे से बैग में पन्नी में छिपाकर रखा गया कुल 06 किलो 565 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब ₹6,0000/- है।
पूछताछ के दौरान एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
आरोपियों द्वारा उक्त मादक पदार्थ उड़ीसा की ओर से लाना बताया गया है।
गिरफ्तार आरोपी :-
सुजीत यादव पिता तुलसीराम, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01 बिसनखेड़ा, औबेदुल्लागंज
रितेश रोहर पिता कैलाश, उम्र 33 वर्ष, निवासी इंदिरा आवास कॉलोनी, गौहरगंज
रितिक लोवंशी पिता सतीश, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15 ग्राम आमोदा, थाना गौहरगंज
आरोपी सुजीत यादव के विरुद्ध थाना औबेदुल्लागंज में पूर्व से मारपीट, दुर्घटना एवं अवैध शराब के प्रकरण दर्ज हैं।
जप्त माल :-
06 किलो 565 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा
कुल अनुमानित कीमत – ₹6,0000/-
सराहनीय योगदान :-
उक्त कार्यवाही में थाना गौहरगंज के उप निरीक्षक विनोद परमार, सहायक उप निरीक्षक रमेश इवने, प्रधान आरक्षक विनय दुबे, दुर्गेश सिंह राजपूत, धर्मेंद्र परमार, आरक्षक नीरज धुर्वे, प्रवीण सिंह एवं संजीव ब्रह्मवंशी का सराहनीय योगदान रहा।
