संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

गुड़ी पड़वा एवं नव संवत्सर के पावन अवसर पर उदयपुरा में नवीन तहसील भवन का लोकार्पण किया।
निश्चित ही यह तहसील भवन जनसेवा, सुशासन और पारदर्शिता का सशक्त माध्यम बनेगा।
यहां से आमजन को बेहतर, सरल और त्वरित प्रशासनिक सेवाएं प्राप्त होंगी, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान और अधिक सहजता से हो सकेगा।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार उद्देश्य है कि शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
और प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों का लाभ सरलता से मिल सके। यह भवन उसी संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
मैं इस कार्य से जुड़े सभी इंजीनियरों, अधिकारियों और श्रमिक भाइयों का हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिनके परिश्रम से यह कार्य पूर्ण हुआ।
