संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी होंगे मुख्य अतिथि
बरेली – क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक और राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के निर्देशन में प्रतिवर्ष की भांति मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग, साहित्य अकादमी द्वारा।
देश के प्रसिद्ध बुंदेली हास्य कवि, वरिष्ठ साहित्यकार, राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त शिक्षक स्व. प्रभुदयाल खरे गज्जे भैया की स्मृति में होने वाला अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आगामी 25 मार्च को नगर के दशहरा मैदान हॉकी ग्राउंड में संपन्न होगा।
कार्यक्रम में देश के प्रासिद्ध कवि -कवयित्रियों द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा ।
ज्ञात हो कि असम चुनाव में मंत्री पटेल की अहम भूमिका होने के कारण व्यस्तता के चलते उनके निर्देशन में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृति , पर्यटन ,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ,जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा एवं विशेष अतिथि के रूप में मंत्री पटेल के प्रतिनिधि अभिज्ञान नरेंद्र पटेल उपस्थित रहेंगे ।
कवि गज्जे भैया स्मृति मंच द्वारा कार्यक्रम की तैयारी प्रारंभ हो गई है एवं मंच के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में पधारने की अपील की है।
