संवाददाता : सचिन जैन। Editor in chief

एक आरोपी गिरफ्तार : 25 लाख रुपये कीमती मशरूका बरामद
गैरतगंज: दिनांक 28/02/26 को फरियादी गौरव सोनी पिता रामबाबू सोनी उम्र 32 साल निवासी किसानी मोहल्ला गैरतगंज ने सूचना दिया कि रामजानकी मार्केट में स्थित उसकी सोने-चांदी की दुकान पर से पांच अज्ञात महिलाये सोने के आभूषण रखे एक बॉक्स चोरी कर ले गयी है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गैरतगंज मे अपराध क्रमांक 73/26 धारा 305 (ए) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस विभाग द्वारा दिखाई गई तत्परता
चोरी की गम्भीर घटना होने से पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे तथा एसडीओपी बेगमगंज सोनाली गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गैरतगंज डीपी लोहिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के कस्बे में लगे करीब 50 सीसीटीवी फुटेज की जांच कर महिलाओं की फुटेज एवं आने जाने के रास्तो की तस्दीक की गई।
प्राप्त सीसीटीवी फुटेज से जानकारी प्राप्त हुई कि महिलाये सफेद रंग की होण्डा अमेज कार क्रमांक RJ20CC7939 से गैरतगंज आई थी एवं घटना के तुरंत बाद उसी कार से वापस चली गई है।

तकनीकी एवं मुखबिर साक्ष्य के आधार पर राजस्थान टीम रवाना की गई
जिला बारां राजस्थान से दिनांक 12/03/26 को घटना में प्रयुक्त होंडा अमेज कार कीमती करीब 05 लाख रूपये एवं करीब 120 ग्राम सोने के आभूषण कीमती करीब 20 लाख रूपये आरोपी भरत बागरी से जप्त किये है।
घटना की अन्य पांच महिला आरोपीगणो की पहचान हो चुकी है। पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही है।
CCTV कैमरो की मदद से मिली सफलता
पुलिस व्दारा अनुसंधान के दौरान करीब 50 सीसीटीव्ही कैमरे खंगाल कर एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अंर्तराज्यीय चोर गिरोह तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की गई।

बरामद की गई संम्पत्ति
120 ग्राम सोने के आभूषण कीमती करीब 20 लाख रूपये तथा होंडा अमेज कार कीमती करीब 05 लाख रूपये। कुल कीमती 25 लाख रूपये ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
भरल बागरी पिता मोरपाल बागरी उम्र 32 साल निवासी ग्राम बमुलियाकला थाना अंता जिला बारां राजस्थान
बरामदगी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अधिकारी/कर्मचारी
थाना प्रभारी डी.पी. लोहिया, उनि सुनंदा खरे, उनि संदीप पवार, सउनि कफिल शेख, सउनि सुरेन्द्र धाकड, प्रआर 263 रणविजय राय, आर. 198 भरत दांगी, आर 63 अजयसिह राणा, आर शुभम चढ़ार की अहम भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन की व्यापारियों से अपील
आज के परिवेश को देखते हुए और सुरक्षा की दृष्टि से नगर के सभी छोटे एवं बड़े व्यापारियों को अपनी दुकानों पर अनिवार्य रूप से सी सी टी वी कैमरे लगवाना चाहिए।
साथ ही एक कैमरा बाहर रोड़ साइड भी रखना चाहिए ताकि किसी भी वरदात को रोका जा सके।
