संवाददाता : समुंदर सिंह कुशवाह। विदिशा

विदिशा। मंगलवार देर रात सिविल लाइन थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ चुंगी नाका स्थित बाइन शॉप के पीछे छापा मार कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान वहां कई लोग शराब पीते हुए पाए गए।
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की, वहीं कुछ लोगों को थाने भी ले जाया गया।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
