संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

रायसेन। एसपी आशुतोष गुप्ता का कहना है कि आमजन की सुरक्षा, रक्षा हमारी जिम्मेदारी है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन कार्य कर रहा है।
रायसेन में आज कानफोड़ू साइलेंसर पर पुलिस की कार्रवाई की गई। बुलेट बाइक जब्त, चालकों पर सख्ती दिखाते हुए उन्हें हिदायत दी गई है।
शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को लेकर कोतवाली पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं।

गुरुवार को थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए बुलेट बाइक में लगे कानफोड़ू (मॉडिफाइड) साइलेंसर पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने शहर में ऐसे वाहन चालकों की जांच की, जो तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर वाहन चला रहे थे।
कार्रवाई के दौरान एक बुलेट बाइक को जब्त कर कोतवाली थाना लाया गया।
थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि तेज आवाज वाले साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और आम नागरिकों को परेशानी होती है।
ऐसे मामलों में आगे भी लगातार कार्रवाई जारी
