संवाददाता : समुंदर सिंह कुशवाह। विदिशा

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की जतरापुरा सिरोंज रोड निवासी नेहा जोसेफ ने अपने जेठ जॉनी जोसेफ पर प्रताड़ित करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
महिला ने कलेक्टर को आवेदन देकर बताया कि आरोपी कई बार झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देता है। पीड़िता ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
