संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

होली की हुड़दंग कवियों के संग
बरेली। पिछले 3 दशक से श्री निराला साहित्य जनकल्याण समिति द्वारा होली रंगपंचमी के बीच अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन होली की हुड़दंग कवियों के संग कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन किया जा रहा है।
8 मार्च को रंगपंचमी की रात्रि में श्रीराम लीला मैदान में कवियों की महफिल जमेगी। कवि सम्मेलन की निराला समिति द्वारा व्यापक तैयारियां कि गई है। 8 मार्च का टी20 विश्वकप मैच होने के कारण कार्यक्रम स्थल पर ही स्त्रोताओं को मैच देखने बड़े पर्दे पर लाइव देखने की व्यवस्था समिति द्वारा की गई है।
आमंत्रित कवि-
प्रतिवर्ष निराला समिति द्वारा आयोजित अ.भा. हास्य कवि सम्मेलन का हिन्दी काव्य प्रेमिओं को इंतज़ार बना रहता है। इस वर्ष निराला समिति द्वारा हास्य कवि मुन्ना बैट्री, मंदसोर, योगिता चौहान इटावा, आदित्य जैन कोटा, संजय खतरी बैटमा, सफर जौनपुरी, सावनेर, राघवेन्द्र लोधी सागर, को आमंत्रित किया गया है। प्रतिवर्ष समिति द्वारा एक प्रतिभा को सम्मानित किया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान ओज के कवि मदन मोहन समर सेवा निवृत डीएसपी को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवजी पटेल, न.प. अध्यक्ष हेमन्त राजा भैया चौधरी की विशेष उपस्थिति रहेगी। निराला समिति के अध्यक्ष साहब सिंह धाकड़, सुरेश बिदुआ, भगवान दास राठी, अवध नारायण सक्सेना, कवि प्रेम नारायण साहू, देवी जैन, अनूप जैन, सईद पठान, नरेश जैन, जेएस ठाकुर, राजेन्द्र चौधरी इत्यादि ने सभी हिन्दी साहित्य प्रेमिओं से अधिकाधिक संख्या में रात्रि 8 बजे रामलीला मैदान आने की अपील की है।
रंगपंचमी पर जमेगी कवियों की महफिल
