संवाददाता: अशोक सोनी| बरेली

बरेली: पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी बरेली कुँवर सिंह मुकाती के नेतृत्व में.
उदयपुरा पुलिस द्वारा सतर्कता एवं अथक प्रयासों के चलते पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या के गंभीर प्रकरण का सफल खुलासा करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
क्या हैं पूरा मामला_
दिनांक 28.03.2026 को फरियादी श्यामसुंदर रघुवंशी अपने पुत्र रविन्द्र रघुवंशी के साथ खेत से चने की थ्रेसिंग कर अपनी थार वाहन से घर वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान ब्रजेन्द्र रघुवंशी के खेत के पास सभी आरोपीगण बुलेरो वाहन से आए और फरियादी के पुत्र रविन्द्र रघुवंशी को गालियां देते हुए घेर लिया।
पुरानी रंजिश के चलते आरोपी संतोष रघुवंशी ने अपने पास रखी बंदूक से गोली चलाकर रविन्द्र रघुवंशी की हत्या कर दी।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी उदयपुरा निरीक्षक जयवंत सिंह काकोड़िया द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक XX/2026 धारा 296(b), 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत
आरोपीगण –
संतोष रघुवंशी,रामस्वरुप रघुवंशी,हर्षित रघुवंशी,मनोज सोनी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस द्वारा प्रकरण के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए संदेहियों से गहन पूछताछ की गई, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा विशेष टीम गठित कर आरोपियों की संभावित स्थानों पर तलाश की गई।
परिणामस्वरूप संतोष रघुवंशी, हर्षित रघुवंशी एवं मनोज सोनी को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपी रामस्वरुप रघुवंशी की तलाश जारी है।
सराहनीय भूमिका
आरोपीगण की गिरफ्तारी में निम्न अधिकारियों/कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही –
निरीक्षक जयवंत सिंह काकोड़िया, थाना प्रभारी उदयपुरा, उप निरीक्षक केशव शर्मा, उप निरीक्षक प्रीतम सिंह राजपूत (थाना बम्होरी), प्रआर. 200 आदर्श बौरासी, प्रआर. 554 महेन्द्र सिंह, आरक्षक 542 जितेन्द्र राजपूत, आरक्षक 759 धर्मेन्द्र यादव, आरक्षक 619 अमित लोधी
