संवाददाता : कृष्णकांत सोनी। सिलवानी

रायसेन जिले के सिलवानी वन परिक्षेत्र पश्चिम की खमारिया बीट में कथित बड़े पैमाने पर पेड़ कटाई का मामला अब सीधा सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रहा है।
आरोप है कि आजाद खा ने पेड़ों की कटाई का वीडियो और फोटो मीडिया तथा अधिकारियों को देने के बाद वन विभाग की टीम ने बुधवार रात आजाद खा नामक युवक को घर से उठाकर अपने साथ सिलवानी ले गए।

आखिर कैसे बिगड़ी तबीयत..?
परिजनों का दावा है कि युवक को रातभर वन विभाग कार्यालय में रखा गया और मारपीट की गई, सुबह जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि युवक को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां वन विभाग की टीम ने मीडिया को कवरेज करने से रोका गया।
बाद में उसे रायसेन रेफर किए जाने की बात सामने आई। लेकिन आजाद को कुछ समय के लिए वन विभाग कार्यालय में ही रखा। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने बाइट देने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें उच्च स्तर से निर्देश हैं।
आखिर जिम्मेदार कौन..?
अब बड़ा सवाल यह है कि अगर खमारिया बीट में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई हुई है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है?

इनका कहना है_
फिलहाल पूरे मामले में वन विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। वही जब हमने पूरे मामले में कॉल पर वन विभाग अधिकारी सीसीएफ से बात की तो उन्होंने कहा कि आपके द्वारा मुझे पता चला है हमारी टीम को भेज कर जांच करवाते हैं। जांच में जो भी सामने आएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी
सीसीएफ ने जांच की बात कही है, लेकिन क्या जांच सच्चाई तक पहुंचेगी या फाइलों में ही सिमट जाएगी?”
