D.P.R रायसेन, 11 मार्च 2026

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त का वितरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी असम से किया जाएगा।
शासन द्वारा 22वीं किश्त वितरण दिवस को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
रायसेन जिले में भी 13 मार्च को पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम आयोजन हेतु कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिला पंचायत सीईओ, सभी एसडीएम और तहसीलदार तथा जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता होगी तथा जिला और विकासखण्ड स्तर पर एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्बोधन के माध्यम से लाईव प्रसारण भी देखा जाएगा।
इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम के प्रसारण हेतु व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
