संवाददाता: रितिक जैन। बाड़ी

रायसेन: बाड़ी पुलिस ने अंधे हत्या कांड का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बाड़ी श्रीमती नीलम चौधरी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
घटना का विवरण :
पुलिस के अनुसार 1-2 मार्च 2026 की दरमियानी रात अज्ञात आरोपी द्वारा कांतिबाई पाल और चिंतेश पाल पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया गया था।
घायल चिंतेश पाल की रिपोर्ट पर थाना बाड़ी में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 47/26 धारा 118(2), 332(c), 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
इलाज के दौरान कांतिबाई पाल की मृत्यु हो जाने के बाद प्रकरण में धारा 103 बीएनएस भी जोड़ दी गई।
आरोपी की गिरफ्तारी :
विवेचना के दौरान मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी देवीराम पाल (60 वर्ष) पिता धनराज पाल, निवासी वार्ड नंबर 8 पाल मोहल्ला बाड़ी को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त खनीता (छोटा फावड़ा) भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बरेली में पेश किया है।
आपराधिक प्रवृत्ति :
पुलिस के अनुसार आरोपी देवीराम पाल आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और इसके खिलाफ पहले भी हत्या व मारपीट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।
सराहनीय भूमिका :
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश तिवारी, उप निरीक्षक संजय यादव, उप निरीक्षक विनीता विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक प्रेमसिंह दांगी, आरक्षक देवेंद्र सिंह, रामूर सिंह एवं खेमचंद चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
