संवाददाता : अशोक सोनी। बरेली

बरेली : बुधवार सुबह स्थानीय ब्राह्मण समाज पिपलेश्वर महादेव मंदिर समिति प्रांगण मे पारंपरिक पंचांग पूजन के साथ नववर्ष का बर्षफल पाठ किया।
आयोजन मंदिर प्रांगण में हुआ, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार, कलश स्थापना और पंचांग के पाँच अंगों (तिथि, वार, नक्षत्र, योग, करण) की पूजा की गई।

पूजन के बाद विद्वानों ने 2083 विक्रम संवत के बर्षफल का वाचन किया, जिसमें कृषि‑व्यापार, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता के संकेत बताए गए।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी विद्वानों ने भाग लिया,पंडितों ने शुद्ध पंचांग के आधार पर शुभ मुहूर्तों की जानकारी दी और आगामी त्यौहारों व कार्यों के लिए मार्गदर्शन किया।
आयोजकों ने कहा कि यह परम्परा पीढ़ियों से चली आ रही है, जिसका उद्देश्य सांस्कृतिक जड़ें मजबूत करना और समुदाय को ज्योतिषीय‑धार्मिक दृष्टि से तैयार करना है। कार्यक्रम प्रसाद वितरण संपन्न हुआ।
राष्ट्रीय कथा वाचिका देवी रत्न मणि द्विवेदी ने सभी को पंचांग के महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने सभी विप्रो देवताओं को पंचांग भी वितरित किए
